जालंधर के रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को कुचला, बेटी गंभीर घायल
जालंधरः महानगर में बुधवार सुबह 5 बजे के करीब सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ हुड़दंगबाजों ने तेज रफ्तार कार मां-बेटी पर चढ़ा दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कार चढ़ाने वाले युवक नशे में थे। हादसे के तुरंत बाद जीआरपी ने एक युवक को काबू कर लिया, जबकि 3 भागने में कामयाब रहे।
जानकारी अनुसार, एक महिला अपनी 8 साल की बच्ची के साथ सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर रिक्शा लेने के लिए खड़ी थी। उसी समय शराब के नशे में हुल्लड़ बाजी कर रहे उक्त युवकों ने कार फुटपाथ पर खड़ी मां-बेटी पर चढ़ा दी। घटना में मां तो बच गई लेकिन उसकी 8 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई । वहां खड़े एक व्यक्ति ने तुरंत अपनी कार में मां-बेटी को सिविल अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना जीआरपी की पुलिस ने मौके से कार और एक युवक को काबू कर लिया है जबकि उसके तीन अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है कि बच्ची की दोनों टांगे टूट गई और सिर पर भी गहरी चोट आई है। जिस कारण उसे सिविल अस्पताल से एक प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत गंभीर है और वह बयान देने के काबिल नहीं है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।








Leave a Reply