जालंधर में नेशनल हाईवे पर समाग के कारण हुआ हादसा, सरिए से लदे ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो गाड़ी; 4 घायल, अस्पताल में भर्ती

You are currently viewing जालंधर में नेशनल हाईवे पर समाग के कारण हुआ हादसा, सरिए से लदे ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो गाड़ी; 4 घायल, अस्पताल में भर्ती

Accident occurred due to Samag on National Highway in Jalandhar, Scorpio car collided with truck laden with bars; 4 injured, hospitalized

जालंधर में नेशनल हाईवे पर समाग के कारण हुआ हादसा, सरिए से लदे ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो गाड़ी; 4 घायल, अस्पताल में भर्ती

 

जालंधरः महानगर के अंत्रगत आते जालंधर-लुधियाना हाइवे पर उस वक्त एक भयानक हादसा हो गया, जब सरिए से भरी गाड़ी में एक स्कार्पियो गाड़ी जा टकराई। इस हादसे में स्कार्पियो में सवार करीब 4 लोगों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया है, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लुधियाना में रेफर कर दिया है। बता दें कि पराली के धुएं ने स्मॉग का रूप धारण करना शुरू कर दिया है और हाईवे पर पर विजिबिलिटी भी कम हो रही है। जिससे दुर्घटनाओं का आशंका बढ़ गई है।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर पीबी-19एस-0020 जालंधर की तरफ से आ रही थी। जैसे ही कमालपुर गेट श्री हनुमंता स्कूल के पास पहुंची तो आगे सरिए से लदे ट्रक के पीछे जा टकराई। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि हादसा स्मॉग का कारण आगे कुछ दिखाई नहीं देने के कारण हुआ। ट्रक से सरिए भी काफी बाहर थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों को डीएमसी में भेजा गया है, लेकिन अभी तक जानकारी जुटाई जा रही है कि घायल कहां के रहने वाले थे। बता दें कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है यह दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र है। अकसर यहां पर हादसे होते हैं। यहां पर कुछ दिन पहले भी एक कार हादसे का शिकार हुई थी। दुर्घटनाग्रस्त कार भी अभी मौके पर ही खड़ी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *