Tag: जालंधर के रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को कुचला

  • जालंधर के रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना

    You are currently viewing जालंधर के रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना

    जालंधर के रेलवे स्टेशन पर बड़ी घटना

    • जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड में एक बार फिर डिरेलमैंट की घटना हो गई। जानकारी के मुताबिक गत सुबह करीब 10 बजे शंटिंग के दौरान मिलिट्री स्पैशल ट्रेन (एक तरह की मालगाड़ी) की एक ट्राली के पहिए पटरी से उतर गए। डिरेलमैंट की सूचना मिलने पर रेलवे अधिकारियों में अफरा तफरी मच गई। घटनास्थल पर इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, ऑपरेटिंग सहित कई विभागों के इंचार्ज मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया।पटरी से उतरे पहियों को दोबारा री-रेल करने के लिए एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को मौके पर बुलाना पड़ा। रेल कर्मियों ने हाइड्रोलिक जैक की मदद से कुछ ही देर में पहियों को दोबारा पटरी पर चढ़ा दिया लेकिन इसके बाद जांच का सिलसिला शुरू हुआ जोकि देर शाम तक जारी रहा। अधिकारी घटना की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डालते रहे। सूत्रों के मुताबिक घटना संबंधी जॉइंट नोट बनाने के लिए ट्रैफिक इंस्पैक्टर ठाकुर दत्त शर्मा, सी.डी.ओ. बलजीत सिंह, सीनियर सैक्शन इंजीनियर (पाथवे) सोहनलाल वर्मा, लोको इंस्पेक्टर वरिंद्र नरवरिया सहित कई अधिकारी मौजूद थे।
  • जालंधर के रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को कुचला, बेटी गंभीर घायल

    You are currently viewing जालंधर के रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को कुचला, बेटी गंभीर घायल

    Mother-daughter crushed by speeding car at Jalandhar railway station, daughter seriously injured

    जालंधर के रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी को कुचला, बेटी गंभीर घायल

     

    जालंधरः महानगर में बुधवार सुबह 5 बजे के करीब सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ हुड़दंगबाजों ने तेज रफ्तार कार मां-बेटी पर चढ़ा दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि कार चढ़ाने वाले युवक नशे में थे। हादसे के तुरंत बाद जीआरपी ने एक युवक को काबू कर लिया, जबकि 3 भागने में कामयाब रहे।

    जानकारी अनुसार, एक महिला अपनी 8 साल की बच्ची के साथ सिटी रेलवे स्टेशन के बाहर फुटपाथ पर रिक्शा लेने के लिए खड़ी थी। उसी समय शराब के नशे में हुल्लड़ बाजी कर रहे उक्त युवकों ने कार फुटपाथ पर खड़ी मां-बेटी पर चढ़ा दी। घटना में मां तो बच गई लेकिन उसकी 8 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई । वहां खड़े एक व्यक्ति ने तुरंत अपनी कार में मां-बेटी को सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना जीआरपी की पुलिस ने मौके से कार और एक युवक को काबू कर लिया है जबकि उसके तीन अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। बताया जा रहा है कि बच्ची की दोनों टांगे टूट गई और सिर पर भी गहरी चोट आई है। जिस कारण उसे सिविल अस्पताल से एक प्राइवेट अस्पताल में रैफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत गंभीर है और वह बयान देने के काबिल नहीं है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।