MBD WEB NEWS

RSS नेता की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाऊंटर में किया ढेर, पुलिस मुलाजिम को भी लगी गोली

RSS नेता की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाऊंटर में किया ढेर, पुलिस मुलाजिम को भी लगी गोली

 

फिरोजपुर – RSS नेता फिरोजपुर निवासी नवीन अरोड़ा मर्डर केस का मुख्य आरोपी बादल महमू जोया टोल प्लाजा के पास पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया। डीआईजी फिरोजपुर रेंज हरमनबीर सिंह गिल और SSP फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एक पुलिस मुलाजिम को भी गोली लगने की खबर सामने आई है। पुलिस टीम बादल को हथियार बरामद करने के लिए मौके पर ले गई थी, जहां उसके छिपे हुए साथियों ने अचानक पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और पुलिस ने भी अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की, जिसमें बादल मारा गया।

आराेपी के दो साथी फरार हो गए। RSS नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की 15 नवंबर को फिरोजपुर में हत्या कर दी गई थी। मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन्हें गोली मार दी थी। अरोड़ा की हत्या की जांच में कई गिरफ्तारियां हुईं। पिछले हफ्ते, पुलिस ने आरिफके गांव में एक अलग मुठभेड़ के बाद एक और मुख्य संदिग्ध गुरसिमरन सिंह को पकड़ा।