MBD WEB NEWS

विनोद गुप्ता के देहांत से परिवार व क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

विनोद गुप्ता के देहांत से परिवार व क्षेत्र में दौड़ी शोक की लहर

MBD NEWS: जालंधर (सुमेश शर्मा) जालंधर के सेंट्रल टाउन से समाज के जानें मानें समाज सेवी विनोद गुप्ता बीती रात अपनी संसारिक यात्रा पूर्ण कर प्रभु के श्री चरणों मे विराजे है

समाजसेवी विनोद गुप्ता के आकस्मिक निधन पर लोगों ने गुप्ता परिवार से शाेक जताया है। शोक जताते हुए लोगों का कहना है कि विनोद गुप्ता हमेशा सामाजिक सरोकार में आगे हाथ बढ़ाते थे। उनके अंदर सामाजिक समरसता कूट-कूट कर समाहित थी। अपनी लंबी उम्र में उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनका निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है

विनोद गुप्ता के भतीजे राजन गुप्ता ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 12:30बजे आज किशनपुरा श्मशान घाट पर किया जा रहा है।

“शोक की इस घड़ी में MBD NEWS आपके और आपके परिवार के साथ हैं। विनोद गुप्ता जी का जाना हम सबके लिए एक बड़ा सदमा है। वे एक प्रेरणास्रोत थे, और उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी। हम दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि वह शांति पाए।”