MBD NEWS की खबर का असर; पंजाब में छुट्टियों के बीच सरकार ने जारी किये नए आदेश! स्कूलों के Teachers को नही बुला सकेंगा स्कूल प्रशासन…
MBD NEWS (सुमेश शर्मा) MBD NEWS द्वारा कल छापी गई खबर का असर साफ-साफ दिखाई दिया कल हमने प्रमुखता से इस खबर को चलाया था। कि कई स्कूलो के प्रशासन द्वारा सरकारी आदेशों की अवहेलना करते हुए अपने स्कूल टीचर्स को स्कूल में आने के लिए बाध्य कर रहे हैं । जिस पर संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने आज नए आदेश पारित किये। जिसमें साफ तौर पर यह कहा गया है कि कोई भी स्कूल टीचर्स को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं करेगा
पंजाब में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन और स्कूलों के संचालन को प्रभावित कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में सड़कें जलमग्न हैं और निचले इलाकों में पानी भर जाने के कारण बच्चों के लिए स्कूल पहुंचने और वापस लौटने में भारी कठिनाई हो रही है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्यभर के सभी सरकारी और प्राइवेट प्राइमरी, सैकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूल 27 अगस्त से 30 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया है।
वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी (डी.ई.ओ.) ने यह स्पष्ट किया है कि स्कूल बंद का मतलब बंद है कोई भी स्कूल इस दौरान अध्यापकों को भी नहीं बुलाएगा। स्कूल प्रशासन अध्यापकों को स्कूल आने के लिए बाध्य नहीं करेगा और यदि कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डी.ई.ओ. ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह का नुकसान न हो, इसके लिए स्कूल ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन कर सकते हैं जिसके लिए अध्यापक घरों से ऑनलाइन क्लासेज पढ़ा सकते हैं।











