MBD WEB NEWS

जिला गुरदासपुर बॉर्डर एरिया के नजदीक गांव किला नाथू सिंह, हरदोछनियाँ ,कमालपुर , लूनी, तक पहुंचा जल सैलाब…

जिला गुरदासपुर बॉर्डर एरिया के नजदीक गांव किला नाथू सिंह, हरदोछनियाँ ,कमालपुर , लूनी, तक पहुंचा जल सैलाब…

MBD NEWS  (सुमेश शर्मा) गुरदासपुर बॉर्डर एरिया के नजदीक रावी नहर के साथ लगते पूरे क्षेत्र में धुस्सी टूटने से आसपास के पूरे क्षेत्र में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है हर तरफ खेतों में और घरों में पानी मार कर रहा है लोगों को समझ नहीं आ रहा कि वह इस मुश्किल की घड़ी का कैसे सामना करें। हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द कोई प्रभावी कदम उठाते हुए लोगों की जान को बचाया जाये।

बॉर्डर एरिया के नजदीक गांव किला नाथू सिंह, हरदोछनियाँ ,कमालपुर , लूनी, तक पहुंचा जल सैलाब पहुचने के कारण गांव तक आने जाने रास्ते डूब चुके है वही निचले क्षेत्र में घरों में घुसे पानी ने तबाही मचा रखी है गावो के लोगों में भयंकर भय की स्थिति बनी हुई है।

लोग प्रशासन से उचित इंतजाम करने की विनती करते नजर आ रहे है ताकि इस कुदरती आफत से उन्हें निजात मिल सके।