MBD WEB NEWS

CTET 2026 Septermber: सीटीईटी सितंबर एग्जाम के लिए आवेदन शुरू,जानें पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक

CTET 2026 Septermber: सीटीईटी सितंबर एग्जाम के लिए आवेदन शुरू,जानें पात्रता फीस सहित पूरी डिटेल करें चेक

नेशनल : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET2026  Septermber) का 22 वे संस्करण के नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शिक्षा बोर्ड के मुताबिक दिनांक 06.09.2026 (रविवार) को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) (पेपर-1 और पेपर-11) का 22वां संस्करण आयोजित करेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया दिनांक 11.05.2026 से प्रारंभ होगी। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10.06.2026 (राव 11:59 बजे) है। यह परीक्षा देशभर के 132 शहरों में सत्ताईस भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

PunjabKesari

 

132 शहरों में आयोजित होगी परीक्षा

आप को बता दें कि सीटीईटी 2026 परीक्षा पूरे भारत में 27 भाषाओं में 132 शहरों में आयोजित होगी। CTET एग्जाम के 22वें एडिशन का मकसद सेंट्रल गवर्नमेंट स्कूलों जैसे KVS, NVS, और दूसरे एफिलिएटेड इंस्टीट्यूशन में क्लास 1 से 8 तक के टीचिंग पोस्ट के लिए कैंडिडेट की एलिजिबिलिटी तय करना है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जकर देख सकते हैं।  ctet.nic.in पर जा कर आवेदन भर सकते है।

बीटीसीट पास अभ्यर्थी पेपर1 के लिए होंगे पात्र 

सीटीईटी पेपर 1- इस पेपर के लिए बीटीसी, डीएलएड, के अभ्यर्थी पास अभ्यर्थी पात्र होता है। सिलेबस की बात करें तो बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा I, भाषा II समझ, गणित, पर्यावरण अध्ययन जैसे विषय आते हैं।

बीएड के अभ्यर्थी सिर्फ पेपर 2 के लिए होंगे पात्र

सीटीईटी पेपर 2-  सिलेबस के अंतर्गत बाल विकास और शिक्षाशास्त्र, भाषा- I, भाषा- II, गणित और विज्ञान, सामाजिक अध्ययन / सामाजिक विज्ञान का परीक्षा होती है। इसमें सामाजिक विज्ञान के अभ्यर्थी गणित के विषक्ष को छोड़ कर परीक्षा देते हैं। इसमें सामाजिक विभाग से 60 प्रश्न पूछे जाते हैं जबकि 90 अन्य से पूछे जाते है।

सीटीईटी परीक्षा की खास बातें

सीटीईटी परीक्षा 150 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।  सीबीएसई के माध्यम से आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सीटेट साल में दो बार आयोजित की जाती है।