MBD WEB NEWS

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लद्देवाली (जालंधर) का दसवीं कस कक्षा का नतीजा शत प्रतिशत रहा…

गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लद्देवाली (जालंधर) का दसवीं कस कक्षा का नतीजा शत प्रतिशत रहा…
MBD NEWS (सुमेश शर्मा) गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल लद्देवाली (जालंधर) का मैट्रिक परीक्षा का नतीजा शत प्रतिशत रहा। जोकि भविष्य में सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गया।
स्कूल की विद्यार्थी स्नेहा ने 650 में से 560 अंक लेकर प्रथम स्थान जबकि सौरव यादव ने 650 में से 532 अंक लेकर दूसरा स्थान, तथा नेहा ने 650 में से 522 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। हरदीप और दीपिका ने 650 में से 460 अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया।
विद्यार्थियों की इस सफलता स्कूल के प्रिंसिपल स.तजिंदर सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं विद्यार्थियों की सफलता के पीछे स्कूल के अध्यापकों का बड़ा योगदान रहा। जिन्होंने सभी छात्रों को परीक्षा के लिए तैयार किया।छात्रों के कठिन परिश्रम सकारात्मक सोच और नियमित पढाई का परिणाम और सही मार्गदर्शन का परिणाम है।
MBD NEWS की तरफ से शानदार परिणाम प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। आपकी मेहनत, लगन और अनुशासन ने यह सफलता दिलाई है। हमें आप सभी पर गर्व है। आगे भी इसी तरह निरंतर प्रगति करते रहें और अपने माता-पिता, विद्यालय तथा देश का नाम रोशन करें।
“मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है।”
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।