MBD WEB NEWS

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में बड़ा धमाका, 1 की मौत, 8 लोग घायल,सुरक्षा एजेंसियों ने किया घेराव…

दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार में बड़ा धमाका, 1 हुई की मौत, 8 लोग घायल,सुरक्षा एजेंसियों ने किया घेराव…

 

 दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में ब्लास्ट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एक शख्स की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए।

 

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक कार में जबरदस्त धमाका हुआ। इस धमाके में एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। बताया जाता है कि धमाके के साथ कार धू-धू कर जलने लगी। यह ब्लास्ट लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास हुआ। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां रवाना हो गईं। बताया जाता है कि ब्लास्ट की वजह वहां खड़ी से दो-तीन अन्य गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। ब्लास्ट किस वजह से हुआ यह अभी साफ नहीं है। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस की टीम मौजूद है।

 

दिल्ली में लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 1 की मौत, NSG-NIA की टीमें रवाना

चश्मदीद की जुबानी

 

हादसे के कई चश्मदीद भी सामने आए हैं. इन्हीं में से एक दिल्ली के रहने वालेराजधर पांडे ने कहा, मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है. बहुत जोरदार धमाका हुआ. मैं पास में ही रहता हूं.

 

दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर

 

ये ब्लास्ट गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ है. दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर हैं. ये भीड़भाड़ वाला इलाका है. यहां शाम के वक्त काफी भीड़ रहती है.

एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराए गए 6 लोग

 

इस धमाके में घायल लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में एडमिट कराया गया है.अभी तक छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस धमाके में कई लोग घायल हुए हैं.