MBD WEB NEWS

दिल्ली में लाल किले के नजदीक हुआ बड़ा धमाका, कार में हुए विस्फोट से हड़कंप,कई लोग हुए हताहत..

दिल्ली में लाल किले के नजदीक हुआ बड़ा धमाका, कार में हुए विस्फोट से हड़कंप,कई लोग हुए हताहत..

दिल्ली में लाल किले के पास एक खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. धमाके के बाद कार में भीषण आग लग गई, जिसने पास खड़ी दो अन्य कारों को भी अपनी चपेट में ले लिया और वे भी जलकर खाक हो गईं. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची हैं.

दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका, खड़ी कार में विस्फोट से हड़कंप

दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोट

देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा धमाका हुआ है. ये घटना लाल किले के पास की है, जहां खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ. इससेइलाके में दशहत फैल गई. धमाके होते ही कार में भीषण आग लग गई. इतना ही नहीं इसने पास खड़ी दो और कारों को अपनी जद में ले लिया, जो कि जलकर खाक हो गई हैं. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची हैं.

बताया जा रहा है कि ये घटना गेट नंबर-1 लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुई है. दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. ये भीड़भाड़ वाला इलाका है. यहां शाम के वक्त काफी भीड़ रहती है. ये ब्लास्ट कार में लगी सीएनजी लीक होने के चलते हुआ है या किसी अन्य वजह से अभी तक ये साफ नहीं हुआ है. आधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. हर एंगल से जांच जारी है. हालांकि, अभी तक इस ब्लास्ट पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

देश की राजधानी दिल्ली में बड़ा धमाका हुआ है। ये घटना लाल किले के पास की है, जहां खड़ी कार में जोरदार धमाका हुआ। इससे इलाके में दशहत फैल गई।

लाल किले के पास हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. शुरुआती जांच में यह मामला सिर्फ एक लोकल धमाका नहीं लग रहा. यह धमाका ऐसे समय में हुआ जब आज ही दिल्ली से सटे फरीदाबाद में  2900 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला है. हालांकि दोनों घटनाओं को अभी आपस में जोड़ना जल्दबाजी होगी