बड़ी आतंकी साजिश हुई नाकाम,; 3 राज्यों से ISIS के 5 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, केमिकल IED बनाने के एक्सपर्ट…
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सेंट्रल एजेंसियों के साथ मिलकर दिल्ली, मुंबई और झारखंड में छापेमारी की. इस छापेमारी के दौरान ISIS के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें दो आतंकी दिल्ली से और एक आतंकी रांची से गिरफ्तार किया गया है. ये तीनों आतंकी किसी बड़े हमले की साजिश कर रहे थे.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और सेंट्रल एजेंसियों ने मिलकर 3 राज्यों में छापेमारी की और एक बड़ी आतंकी साजिश का खुलासा किया. पिछले दो दिनों से चल रहे ऑपरेशन के दौरान ISIS के 5 आंतकियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से दो आतंकियों को दिल्ली से और एक आतंकी रांची से गिरफ्तार किया गया है. आतंकियों के पास से हथियार और बम बनाने का सामान बरामद हुआ.दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान आफताब और सूफियान नाम से हुई है, जो मुंबई के रहने वाले हैं. रांची से गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान दानिश के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि ये तीनों आतंकी किसी बड़े हमले की साजिश कर रहे थे.
किसी बड़े हमले की कर रहे थे साजिश
छापेमारी के दौरान दिल्ली से गिरफ्तार किए गए आतंकी आफतान और सूफियान के पास से हथियार और IED बनाने का सामान बरामद हुआ. वहीं रांची से गिरफ्तार किए गए दानिश के ठिकाने से पुलिस को केमिकल IED बनाने का सामान बरामद हुआ. इसके अलावा, एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक ये आतंकी दिल्ली सहित देश के अलग-अलग जगह पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में थे








