नेपाल में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ID देख कर भारत मे एंट्री की इजाजत
गृह मंत्रालय के निर्देश पर एसएसबी ने पहचान पत्र देख कर भारत में एंट्री की इजाजत दे रही है. नेपाल में फंसे पर्यटकों का भीड़ रक्सौल बॉर्डर पर साफ दिख रहा है. सभी पर्यटकों को रजिस्टर में एंट्री करके भारत मे प्रवेश का अनुमति दी जा रही है. वहीं नेपाल में जेल ब्रेक कर भागे कैदियों एवं असामाजिक तत्वों ने हथियार लूट लिए है. इसके लिए बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त किया गया है. ताकि कोई भी असामाजिक या नेपाल से भागे कैदी भारत में प्रवेश नहीं कर सके.
भारत में पकड़े गए नेपाल से भागे 35 कैदी
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने अब तक नेपाल की जेलों से भागे 35 कैदियों को पकड़ा है. इनमें से 22 कैदी उत्तर प्रदेश में भारत-नेपाल सीमा पर, 10 बिहार में और तीन बंगाल में पकड़े गए. अधिकारियों के अनुसार, यह संख्या अभी भी बढ़ रही है.









