पंजाब: बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 53, हजारों गांव प्रभावित
पंजाब में बाढ़ के कारण पिछले 24 घंटे में एक और व्यक्ति की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 53 हो गई है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पंजाब के राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि बाढ़ के कारण 23 जिलों के 2,185 गांव प्रभावित हुए हैं. फिरोजपुर में पिछले 24 घंटे में एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे 15 जिलों में मरने वालों की कुल संख्या 53 पहुंच गई/ इस बीच, पठानकोट में तीन लोगों का अभी भी पता नहीं चल पाया है.









