MBD WEB NEWS

दर्दनाक हादसा: गड्ढे में गिरने से डूबे दो चचेरे भाइयों की हुई मौत

 दर्दनाक हादसा: गड्ढे में गिरने से डूबे दो चचेरे भाइयों की हुई मौत

 

तरनतारन- तरनतारन जिले के कस्बा हरीके पत्तन के नज़दीकी गांव बुरज पूहला में गुरुवार को दो छोटे बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे ईंट-भट्ठे पर बने गहरे पानी में डूब गए। मृतक आपस में चचेरे भाई बताए जाते हैं। परिजनों ने बच्चों की मौत के लिए ज़िम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना हरीके के बाहर धरना दिया। पुलिस द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके लड़के प्रिंसदीप सिंह (8) और प्रभजीत सिंह (12) को गांव के ही दो लोग बिना बताए अपने साथ पशु चराने के लिए नज़दीक के ईंट-भट्ठे पर ले गए। वहां बने गड्ढों में पानी भरा हुआ था, जिसमें डूबने से दोनों बच्चों की मौत हो गई। निशान सिंह ने कहा कि बच्चों को साथ ले जाने और गड्ढे खुले छोड़ने के मामले में भट्ठा मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस संबंध में डीएसपी सब-डिवीज़न पट्टी लवकोश ने कहा कि बच्चों के शवों को पट्टी के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।