MBD WEB NEWS

CBSE 12th Result 2025 हुआ घोषित: 88.39% छात्र हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी..

CBSE 12th Result 2025 हुआ घोषित: 88.39% छात्र हुए पास, लड़कियों ने मारी बाजी..

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. छात्र रिजल्ट को results.cbse.nic.in पर देख सकते है. 

CBSE 12th Result 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट घोषित (CBSE 12th Result) कर दिया है. परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से 5 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं. 88.39 प्रतिशत छात्र 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास हुए हैं, जो पिछले वर्ष के पास प्रतिशत से मामूली अधिक है.

सीबीएसई परीक्षा में 1.15 लाख से अधिक छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. जबकि 24,000 से अधिक उम्मीदवारों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 88.39 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जो कि पिछले वर्ष के उत्तीर्ण प्रतिशत से मामूली वृद्धि है. 1.29 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को पूरक परीक्षा देनी होगी.

ऐसे चेक करें CBSE का रिजल्ट

CBSE छात्र रिजल्ट को results.cbse.nic.in पर देख सकते है. इसके अलावा इन अन्य आधिकारिक वेबसाइट्स results.cbse.nic.incbseresults.nic.in  पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV
Latest and Breaking News on NDTV

विजयवाड़ा में सबसे ज्यादा 99.60 छात्र पास

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की विज्ञप्ति के मुताबिक, कुल 88.39 प्रतिशत छात्र पास हुए है, यह प्रतिशत पिछले साल से थोड़ा ज्यादा है. आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में सबसे ज्यादा 99.60 छात्र पास हुए हैं.