
पंजाब के अमृतसर के 5 गांवों मेंजहरीली शराब ने मचाया हाहाकार! जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत, प्रभजीत सिंह समेत पांच गिरफ्तार
MBD NEWS अमृतसर : पंजाब के अधीन आते शहर अमृतसर के मजीठा हलके से बड़ी दुखदाई खबर सामने आ रही है। यहां5 गांवों में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य सरगना समेत 5 लोगों को हिरासत में लिया हैं।
पुलिस ने कहा कि, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी इस मामले में 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इस घटना के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन और डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू की गयी। ग्रामीण लोगों ने बताया कि लगभग कल रात से ही मामले सामने आने शुरू हो गए थे। जहरीली शराब पीने वालों की तबीयत अचानक बिगड़ते ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने बताया कि थरीवाल, मरारी कलां, तलवंडी घुमन, पातालपुरी और भंगाली गांवों में जहरीली शराब पीने से 14 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 6 और लोगों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि, प्रभावित परिवारों को सरकार की ओर से जरूरी सहायता मुहैया कराई जाएगी। जहरीली शराब कांड पर बोलेते हुए एसडीएम गुरसिमरन सिंह ढिल्लों ने बताया कि 10 लोगों के शव अमृतसर के सिविल अस्पताल में पहुंच गए हैं, जिनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय है। पुलिस के मुताबिक ,जहरीली शराब के धंधे के कथित मास्टरमाइंड प्रभजीत सिंह है। अमृतसर ग्रामीण एसएसपी मनिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। गिरफ्तार किए गए अन्य लोगों में कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू (प्रभजीत का भाई), साहिब सिंह उर्फ सराय (मरारी कलां), गुरजंट सिंह और निंदर कौर (थिरांवाल) शामिल हैं।










