CM मान की गैंगस्टरों को खुली चेतावनी,गोलियां चलाकर अपनी मां की गोद में सो जाओगे तो यह भूल जाओ..
चंडीगढ़- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैंगस्टरों व बदमाशों को खुली चेतावनी दी है। प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान सीएम मान ने सख्त लहज़े में कहा कि गैंगस्टर व बदमाशों अगर गोलियां चलाकर अपनी मां की गोद में सो जाओगे तो यह भूल जाओ।
सीएम मान ने कहा कि गैंगस्टर अकाली दल और कांग्रेस के बोए हुए कांटे हैं जिनका नुकसान लोगों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि उनके समय गैंगस्टर पैदा हुआ और अब वो वर्चस्व के लिए लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार इस पूरे मामले की क्लोजली स्टडी कर रही है और जिन देशों से ज्यादा फोन आ रहे हैं उनको मध्य नजर रखते हुए पुलिस काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सूबे में शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
भगवंत मान ने कबड्डी खिलाड़ी की हत्या के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि पुलिस इस केस की जांच करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि कबड्डी में कन्ट्रोवर्सी पूरी दुनिया में है। उन्होंने कहा कि पुलिस गोली चलाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेगी।
बता दें कि बीते दिनों मोहाली के सोहाना गांव में कबड्डी मैच के दौरान प्रशंसक बनकर आए तीन युवकों ने सेल्फी के बहाने कबड्डी खिलाड़ी व प्रमोटर राणा बलाचौरिया की गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस मामले को लेकर एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस ने कहा कि कबड्डी खिलाड़ी पर गोली चलाने वाले दो हमलावरों की पहचान कर ली गई है। जिन्हे जल्द काबू कर लिया जाएगा।











