राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व का लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीरें…
MBD NEWS (सुमेश शर्मा) विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व सौंपे जाने के अवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी एवं माननीय रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
संसदीय दल के सभी सम्मानित सदस्यों तथा संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का यह विश्वास मेरे लिए प्रेरणा और उत्तरदायित्व–दोनों है।
मैं संकल्पबद्ध हूँ कि अपनी सम्पूर्ण शक्ति, सामर्थ्य और परिश्रम के साथ कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संगठन को और अधिक सशक्त, संगठित एवं उत्कर्ष की ओर अग्रसर करने का कार्य करूंगा।
यह विश्वास है कि हम सब मिलकर सेवा, संगठन और समर्पण के मार्ग पर चलते हुए ‘विकसित भारत’ का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री Amit Shah जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
आपका मार्गदर्शन संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहा है।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के उपरांत आज आदरणीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी का स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत, भाजपा को जन-जन तक पहुँचाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाले हम सभी के अभिभावक ‘भारत रत्न’ आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी से आत्मीय भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
आपके दृढ़ संकल्प और अटूट तपस्या ने ही भाजपा को आज इस मुकाम तक पहुँचाया है। आपका मार्गदर्शन दायित्वों के निर्वहन में सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री J.P.Nadda जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
आपके मार्गदर्शन से संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में निरंतर दिशा और प्रेरणा प्राप्त होती रही है।

राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के उपरांत आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री आदरणीय श्री नितिन गडकरी जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

आज माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan जी से आत्मीय भेंट कर शुभकामनाएँ प्राप्त कीं।








