MBD WEB NEWS

विधायक रमन अरोड़ा को पुलिस ने कोर्ट में पेश,अदालत से नहीं मिली कोई राहत..

विधायक रमन अरोड़ा को पुलिस ने कोर्ट में पेश,अदालत से नहीं मिली कोई राहत..

जालंधर 13 सितंबर (ब्यूरो) : जालंधर सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अप्रैल माह में विजिलेंस विभाग ने उन्हें गिरफ्तार किया था। कुछ दिन पहले ही हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी, लेकिन राहत ज्यादा समय तक कायम नहीं रह सकी।

जमानत मिलने के तुरंत बाद ही जालंधर के रामामंडी थाना में विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ एक और जबरन वसूली का मामला दर्ज किया गया। इस केस में जालंधर कोर्ट ने उन्हें दो बार पुलिस रिमांड पर भेजा था।

आज अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए विधायक रमन अरोड़ा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके बाद अब उन्हें जेल में रहना होगा।

यह मामला जालंधर की राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है क्योंकि रमन अरोड़ा पहले ही विजिलेंस की कार्रवाई से घिरे हुए थे और अब नए केस ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं।