लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल पर लगे बच्चों को परेशान करने के आरोप,पेरेंट्स ने किया हंगामा...
MBD NEWS : जालंधर अमृतसर हाईवे पर स्थित लॉरेंस इंटरनेशनल स्कूल में छात्रों के अभिभावकों ने पहुंच कर हंगामा कर दिया उनका आरोप था कि स्कूल उनके बच्चों के एग्जाम में बैठने नही दे रहा। कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उनके बच्चों को फिस पूरी जमा न होने के कारण पेपर में नहीं बैठने दिया गया।
वहीं पैरंट्स ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन पहले भी कुछ इसी तरह की हरकतों के कारण चर्चाओं में बना रहा है वही प्रिंसिपल से बात करने की कोशिश करने के लिए पेरेंट्स बार-बार आग्रह करते रहे लेकिन कोई भी बाहर नही आया। जिसके बाद पेरेंट्स ने डी सी साहिब से स्कूल को बंद करने की गुहार लगानी शुरू दी।
वही पैरंट्स ने यह बात भी कही कि स्कूल ने पहले तो अपने पुराने सभी टीचर्स को जबरदस्ती बाहर का रास्ता दिखाया और अब यह लोग बच्चों को परेशान करने में जुटे हुए हैं उनके सभीअच्छे-अच्छे टीचर जो कि सालों से यहां पढ़ रहे थे इन्होंने बहाने बना बनाकर स्कूल से बाहर निकाले।
वही स्कूल प्रबंधन व प्रिंसिपल से बात करने के लिए लोगों को कई कई बार चक्कर लगाए जाते हैं लेकिन कोई भी उनके साथ बात करने को तैयार नहीं होता। इसके बाद परेशान होकर आज बच्चों के अभिभावक इकट्ठा होकर स्कूल पहुंचे और स्कूल के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जैसे ही इस बात की खबर मीडिया तक पहुंची तो मीडिया के लोग भी वहां पहुंचे और कवरेज शुरू की लेकिन इसके बावजूद भी कोई हल निकलता दिखाई नहीं दे रहा।
अगर स्कूल प्रबंधन अपना पक्ष रखना चाहता हो हमसे सम्पर्क कर सकता है।क्योंकि कई बार बात कर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई पर फोन नही उठाया।











