लंदन में खालिस्तान समर्थकों द्वारा विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कार के आगे प्रदर्शन करने वालों की आएगी शामत, प्रापर्टी फ्रीज करेगी सरकार
लंदन- भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर की कार के आगे प्रदर्शन करने वाले खालिस्तान समर्थकों पर शिकंजा कसा जाने की तैयारी शुरू हो गई है और जल्द ही पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया जा सकता है। कई मीडिया रिपोर्टस की मानें तो भारतीय जांच एजेंसियां इन खालिस्तानी प्रदर्शनकारियों के भारत कनेक्शन की जांच करेंगी। जांच के आधार पर इनकी प्रापर्टीज भी सीज की जा सकती हैं।
सूत्रों के अनुसार वीडियो फुटेज के आधार पर प्रदर्शनकारियों की पहचान की जाएगी। ये भी पता किया जाएगा कि जय़शंकर की कार के समक्ष प्रदर्शन करने वाले और ब्रिटेन में इस घटना से पहले हुए भारत विरोधी प्रदर्शनों का आपस में कोई कनेक्शन है। जब पहचान हो जाएगी तब इनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा जिसमें आरोपियों की प्रापर्टी सीज करना भी शामिल है।









