MBD WEB NEWS

केंद्र सरकार होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को दे  सकती है बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी

केंद्र सरकार होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को दे  सकती है बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है इतनी बढ़ोतरी

 

नई दिल्ली  : केंद्र सरकार होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है। सरकार सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ये ऐलान होता है तो 1.2 करोड़ सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा।

Government employees may get a big gift before Holi, DA may increase by this much : सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी और जुलाई दो बार महंगाई भत्ते में इजाफा करता है। होली से पहले अगर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होता है तो यह जनवरी से प्रभावी होगा। यह भी अक्‍सर देखा गया है कि मार्च में होली के आसपास महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इजाफा किया जाता है। ताकि त्योहार से पहले कर्मचारियों को राहत मिल सके।

गौरतलब है कि 5 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर चर्चा नहीं की थी। DA में सबसे हालिया बढ़ोतरी जुलाई 2024 में हुई थी, जब यह 50% से बढ़कर 53% हो गया था। 7 मार्च 2024 को कैबिनेट ने डीए को 46% की पिछली दर से बढ़ाकर मूल वेतन का 50% कर दिया था। यह ऐलान होली से कुछ दिन पहले 25 मार्च 2024 को की गई थी।

16 अक्टूबर, 2024 को कैबिनेट ने सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के लिए महंगाई राहत में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी। इससे डीए और डीआर दोनों 53% हो गए। संशोधित दरें 1 जुलाई, 2024 से लागू होनी थीं। अब एक बार फिर बढ़ोतरी का इंतजार किया जा रहा है। अब दिसंबर 2024 के AICPI-IW डेटा के मुताबिक इस बार महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी की उम्मीद है।