MBD WEB NEWS

मोहाली में 500 शराब की पेटियों से भरा ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

You are currently viewing मोहाली में 500 शराब की पेटियों से भरा ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

मोहाली में 500 शराब की पेटियों से भरा ट्रक जब्त, जांच में जुटी पुलिस

 

मोहाली :  पंजाब में अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन सील” के तहत मोहाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 

पुलिस ने यह कार्रवाई मोहाली जिले के डेराबस्सी सब-डिवीजन के हंडेसरा क्षेत्र में की, जहां एक स्पेशल नाका लगाया गया था। जैसे ही संदिग्ध ट्रक नाके के पास पहुंचा, पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन ड्राइवर ने ट्रक को तेज़ी से भगाने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रोका और तलाशी ली, तो ट्रक में 500 से अधिक शराब की पेटियां बरामद हुईं। 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह शराब चंडीगढ़ से हरियाणा ले जाई जा रही थी। पुलिस ने ट्रक चालक से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहा। इसके चलते पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त कर लिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई की जानी थी। बता दें कि अमृतसर में जहरीली शराब से हुई कई लोगों की मौत के बाद पंजाब पुलिस प्रदेशभर में अलर्ट मोड पर है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।