भूकंप अपडेट; बैंकॉक में जलजले में गिरी कई इमारत, मलबे में 43 लोग दबे; इमरजेंसी लगाई गई..
नेपीडॉ- म्यांमार में शुक्रवार को भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी झटके महसूस किए गए जहां सैंकड़ो लोग इमारतों से बाहर निकल आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने शुक्रवार को बताया कि म्यांमार में 6.9 तीव्रता का भूकंप आया। जीएफजेड ने कहा कि भूकंप का केंद्र मंडाले शहर के पास 10 किमी (6.21 मील) की गहराई पर था। म्यांमार दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्रों में से एक है। जानकारी के अनुसार इमारत गिरने से मलबे में 43 लोग दबे जाने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद इमरजेंसी लागू कर दी गई है।
भूकंप के तेज झटके की वजह से बैंकॉक और म्यांमार के शहरों में बड़ी-बड़ी इमारतें नाव की तरह हिलने लगी। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग चीखते-चिल्लाते हुए सड़कों पर भाग रहे हैं। भूकंप की वजह से बैंकॉक में एक गगनचुंबी इमारत के गिरने की बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक जो बिल्डिंग निर्माणाधीन था, जो भूकंप के झटके को सह नहीं पाया। इसी तरह कई और वीडियो भूकंप के बाद के वायरल हो रहे हैं, जिसमें भूकंप के बाद के दहशत को देखा जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक म्यांमार अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “हमने तलाशी शुरू कर दी है और यांगून में हताहतों और नुकसान की जांच करने के लिए घूम रहे हैं। अभी तक, हमारे पास कोई जानकारी नहीं है।” यांगून में चश्मदीदों ने बताया कि शहर में कई लोग जान बचाने के लिए इमारतों से बाहर भागे। बैंकॉक पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को थाई राजधानी में 7.7 तीव्रता का भूकंप आने से एक निर्माणाधीन ऊंची इमारत ढह गई।









