बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पंजाब के समाज सेवक निकल कर आगे आए और लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाई…

MBD NEWS (सुमेश शर्मा) पंजाब में तेज बारिश व बांधों से छोड़े जा रहे पानी की वजह से पंजाब के 1312 गांव बुरी तरह बाढ़ की चपेट में हैं। लोगों की आलीशान कोठियों से लेकर लगभग 3 लाख एकड़ में फसलें 5 से 15 फीट तक पानी में समा चुकी हैं। बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए पंजाब के समाज सेवक निकल कर आगे आ रहे हैं।

बाबा नानक द्वारा कही बात किरत करो वंड छको (मेहनत करो और बांटकर खाओ) को मानते हुए कई सोसाइटीयां रातोंरात लोगों की मदद के लिए बाढ़ क्षेत्र में पहुँचे और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए लगातार राशन और अन्य जरूरी सामान दिया।
ब्रजेश वालिया और उनके साथी ढेरा बाबा नानक के गांवों में बाढ़ में फंसे लोगों तक मदद पहुंचाने में जुटे है ताकि लोगो को कुछ राहत मिल सके।











