पुणे कोर्ट में राहुल गांधी ने बताया अपनी जान को खतरा, याचिका में दावा- दो नेताओं ने दी थी धमकी
राहुल गांधी ने कहा कि शिकायतकर्ता नाथूराम गोडसे और गोपाल गोडसे के वंशज हैं, जिनका इतिहास हिंसक गतिविधियों से जुड़ा रहा है. इस दौरान राहुल ने रवनीत सिंह बिट्टू और तरविंदर सिंह मारवाह का भी जिक्र किया.
राहुल गांधी (फाइल फोटो)
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पुणे की विशेष अदालत में पेशी के दौरान अपनी जान को खतरा बताया है. उन्होंने कहा कि वीर सावरकर पर बयान के कारण मुझे जान का खतरा है. राहुल ने कहा कि दो नेताओं ने मुझे धमकी दी थी. पेश के दौरान राहुल ने अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की. दरअसल, यह मामला वीर सावरकर के खिलाफ कथित मानहानि टिप्पणी से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता सत्याकी सावरकर ने राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराया है.








