देश 15 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के साथ अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. ऐसे में अगर आप भी इस अभियान में हिस्सा लेना चाहते हैं तो आप अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर, उसके साथ एक तस्वीर लेकर और उस तस्वीर अपलोड करके इस अभियान में शामिल हो सकते हैं.
हर घर तिरंगा
15 अगस्त को भारत 79वें स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है… ये वो दिन है जब हर कोई देश भक्ति के रंग में नजर आता है. कई दिन पहले से इस खास दिन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं. स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान ने देश की आबोहवा को देशभक्ति के रंग में रंग दिया है. पीएम मोदी की अपील पर घरों, दफ्तरों और सार्वजनिक जगहों पर तिरंगा फहराया जा रहा है. नेता से लेकर आम जनता इस मुहिम में उत्साह से शामिल हो रहे हैं.