MBD WEB NEWS

पादरी की पत्नी के साथ हुआ गैंगरेप ,जांच में जुटी पुलिस…

 पादरी की पत्नी के साथ हुआ गैंगरेप ,जांच में जुटी पुलिस…

 

 

जालंधर- फतेहगढ़ साहिब के एक पादरी की पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार करने के आरोप में जालंधर पुलिस ने चार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने कहा कि पास्टर ने उनके सिर पर हाथ रखा, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और जब उसे होश आई तो उसने पाया कि उसके साथ गलत हुआ है।

पास्टर की पत्नी ने बताया कि वह ईसाई समाज से संबंध रखती हैं और धार्मिक प्रचार के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में जाती रहती हैं। उनके साथ उनके पति और अन्य लोग भी होते हैं। जालंधर के पास्टर फैरिस मसीह उनके जानकार थे और उनके साथ वह जालंधर में प्रचार कर चुकी थी। जिसके चलते उनकी आपस में बातचीत होती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फैरिस से उन्होंने पैसे लेने थे। उक्त पैसा लेने के लिए वह जालंधर आईं थी। उसी दौरान उनके साथ आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि जब वह फैरिस से मिलने के लिए जालंधर आई तो फैरिस ने आशीर्वाद के तौर पर उनके सिर पर हाथ रखा और वह बेहोश हो गईं। पीड़ित ने कहा कि जब वह होश में आईं तो उनका शरीर दुख रहा था जिससे उन्हें लगा कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है।

इस संबंध में कमिश्नरेट पुलिस के थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने आरोपी फारिस मसीह पुत्र तेज मसीह, परगट सिंह उर्फ ​​जोसेफ, बलकार मसीह, माही मनचंदा और वीरबल निवासी जीसस विला, गार्डन कॉलोनी जालंधर के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। हालांकि अभी किसी भी प्रकार की गिरफ्तारी नहीं हुई है।