MBD WEB NEWS

देश के इन बड़े शहरों को दहलाने की रची साजिश, पाकिस्तान से लश्कर आतंकी की गीदड़भभकी

देश के इन बड़े शहरों को दहलाने की रची साजिश, पाकिस्तान से लश्कर आतंकी की गीदड़भभकी

 

नई दिल्ली  : प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष आतंकी सैयद अब्दुल रहमान नकवी ने दिल्ली, आगरा और ढक्कन समेत भारत के अन्य बड़े शहरों पर हमले की खुली धमकी दी है। आतंकी संगठन की ओर से दी गई यह धमकी उसकी बौखलाहट और हताशा को दर्शाती है।

जानकारी के अनुसार तथाकथित ‘कश्मीर सॉलिडैरिटी डे’ के मौके पर जैश-ए-मुहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सार्वजनिक रैलियां निकालीं। इन रैलियों के दौरान भारत के खिलाफ भड़काऊ भाषण दिए गए और बड़े शहरों को निशाना बनाने की धमकियां दी गईं। ख शहरों को निशाना बनाने की बात दोहराई। बताया जा रहा है कि सैयद अब्दुल रहमान नकवी लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन मिल्ली मुस्लिम लीग का नेता है। उसे लश्कर सरगना हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद का करीबी सहयोगी भी माना जाता है। सुरक्षा एजेंसियां आतंकी संगठनों की इन गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।