MBD WEB NEWS

जालंधर विद्याधाम में दो दिवसीय प्रधानाचार्य वार्षिक योजना बैठक का हुआ भव्य शुभारंभ

जालंधर विद्याधाम में दो दिवसीय प्रधानाचार्य वार्षिक योजना बैठक का हुआ भव्य शुभारंभ

MBD NEWS जालंधर (सुमेश शर्मा) विद्या भारती पंजाब के प्रांतीय कार्यालय विद्या धाम, जालंधर में 6 फरवरी 2026 से प्रारंभ हुई दो दिवसीय प्रधानाचार्य वार्षिक योजना बैठक का शुभारंभ मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ। यह बैठक 6 से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है।


बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी शैक्षणिक सत्र हेतु प्रभावी वार्षिक योजना तैयार करना तथा शिक्षा की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दिलाराम चौहान (महामंत्री, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र) ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्या भारती के लक्ष्य के अनुरूप विद्यालयों की योजनाएं तीन स्तरों — अल्पकालीन, मध्यकालीन एवं दीर्घकालीन — पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने पंचकोष के आधार पर बालक के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल देते हुए कहा कि विद्यालयों की योजनाएं ऐसी हों जो संगठन के मूल उद्देश्यों को सशक्त करें।

कार्यक्रम में बाल किशन (सह संगठन मंत्री, विद्या भारती उत्तर क्षेत्र), दिलाराम चौहान (क्षेत्रीय महामंत्री), राजिंदर कुमार (संगठन मंत्री, विद्या भारती पंजाब), डॉ. रेखा कालिया भारद्वाज (प्रांतीय उपाध्यक्ष), संदीप धूड़िया (प्रांतीय महामंत्री) तथा विजय ठाकुर (प्रांतीय वित्त सचिव) की गरिमामयी उपस्थिति रही।


इसके अतिरिक्त संगरूर विभाग के विभाग सचिव अश्विंदर गोयल सहित पंजाब प्रांत के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में सभी प्रतिभागियों ने शिक्षा को संस्कारयुक्त, मूल्यनिष्ठ एवं छात्र-केंद्रित बनाने पर अपने विचार साझा किए। शैक्षणिक नवाचार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप शिक्षण पद्धति, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों के संवर्धन तथा विद्यालयों के सुचारु संचालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विचार-मंथन किया गया। प्रधानाचार्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए शिक्षा को समाजोपयोगी बनाने हेतु ठोस कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की।