दिल्ली में मुख्यमंत्री बनेंगी रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा बनेंगे डिप्टी सीएम, BJP विधायक दल की बैठक के बाद आया ये फैसला
बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है।
दिल्ली की सीएम होंगी रेखा गुप्ता, प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम
नई दिल्ली: बीजेपी विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी और प्रवेश वर्मा डिप्टी सीएम बनेंगे। सीएम पद के ऐलान होने के बाद रेखा गुप्ता का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। पार्टी के समर्थन और आशीर्वाद के लिए उनका
बीजेपी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दी बधाई
बीजेपी ने एक्स हैंडल पर भी इस बात की जानकारी देते हुए रेखा गुप्ता को बधाई दी है। बीजेपी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘श्रीमती रेखा गुप्ता जी को दिल्ली भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं अशेष शुभकामनाएं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में प्रदेश उत्तरोत्तर प्रगति करेगा।’








