MBD WEB NEWS

जालंधर में पुलिस अफसरों के ट्रांसफर:फिल्लौर के DSP सरवन सिंह को ACP क्राइम की जिम्मेदारी ,देखें पूरी लिस्ट..

जालंधर में पुलिस अफसरों के ट्रांसफर:फिल्लौर के DSP सरवन सिंह को ACP क्राइम की जिम्मेदारी ,देखें पूरी लिस्ट..

 पंजाब के DGP गौरव यादव ने पंजाब में कई पुलिस अफसरों का ट्रांसफर किया है। कई को प्रोमोट किया गया है तो कुछ को उसी पद पर एक एरिया से दूसरी जगह में भेजा गया है। जालंधर कमिश्नरेट और रूरल में 5 अफसरों को इधर-उधर किया गया है। एक को प्रोमोट कर जालंधर भेजा गया है, जबकि 2 अधिकारियों की होशियारपुर और SAS नगर में बदली की गई है।

DGP गौरव यादव की तरफ से पत्र जारी कर कहा गया है कि सभी अधिकारी तुरंत अपने स्टेशन पर रिपोर्ट करेंगे।

पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर संबंधी जारी लेटर।
पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर संबंधी जारी लेटर।

जालंधर के इन अफसरों को बदला गया ACP होमिसाइड एंड फोरेंसिक भरत मसीह को DSP सदर फिल्लौर लगाया गया है। फिल्लौर के DSP सदर सरवण सिंह को ACP PBI इकनॉमिक आफेंस, होमिसाइड, फोरेंसिक और साइबर क्राइम जालंधर में तैनात किया है। वेस्ट के एसीपी सरवनजीत सिंह को एसीपी कैंट लगाया गया है।

एसीपी बबनदीप सिंह को जालंधर कैंट से बदलकर डीएसपी हेडक्वार्टर होशियारपुर लगाया गया है। एसीपी स्पेशल क्राइम सेंट्रल अमनदीप सिंह को एसएएस नगर में डीएसपी नारकोटिक्स लगाया गया है। शाहकोट के डीएसपी सुखपाल सिंह को नकोदर का डीएसपी लगाया गया है।

इसी तरह नकोदर के डीएसपी सुखपाल सिंह को डीएसपी शाहकोट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कमलेश कौर को प्रोमोट कर एसीपी PBI होमिसाइड एंड फोरेंसिक जालंधर बनाया गया है।

जालंधर में RTA का भी ट्रांसफर, कई IPS, PPS, IAS-PCS बदले

जालंधर में किए गए प्रशासनिक फेरबदल की लिस्ट।
जालंधर में किए गए प्रशासनिक फेरबदल की लिस्ट।

जालंधर में पुलिस के साथ-साथ कई प्रशासनिक फेरबदल भी किए गए हैं। सरकार ने जालंधर RTA (रीजनल ट्रांसपोर्ट अथारिटी) बलवीर राज की बदली कर दी है। इसके साथ ही कई IPS, PPS, IAS-PCS अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।