चौगिट्टी फ्लाई ओवर पर सड़क में आई बड़ी दरार, जनता से प्रशासन की अपील वाहन चालक धीरे से चलाएं अपने वाहन,हैवी ट्रैफिक का रूट बदला…

सड़क में आई दरार
MBD NEWS जालंधर 2 सितंबर (सुमेश शर्मा) : पिछले कई दिनों से जालंधर में लगातार हो रही बारिश के कारण अमृतसर – लुधियाना नेशनल हाईवे पर स्थित जे सी रिसोर्ट वाले चौगिट्टी फ्लाईओवर के ऊपर सड़क के बीचोबीच बड़ी दरार आने के कारण मुसीबत बढ़ती नजर आ रही है।प्रशासन ने मुश्तैदी दिखाते हुए तुरंत एक टीम को बेरियर लगा कर रास्ते को रोक दिया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो जाए,जिसके चलते वहां पर उस हिस्से में बैरिकेट लगाकर बंद कर दिया गया है।
इस बात की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जिसके बाद उस रास्ते को बंद कर दिया गया।
वहीं दूसरी और पुलिस ने लम्मा पिंड चौक के पास साइन बोर्ड लगा कर हैवी व्हीकल्स को डायवर्सन दे दिया है। जिसमें यह हैवी व्हीकल लम्मा पिंड चौक से होते हुए वाया जडू सिंघा से होते हुए रामामंडी की और होते हुए दिल्ली ,अंबाला,लुधियाना की और जाएंगे। पुलिस ने यह डायवर्सन इसलिए दिया है ताकि कोई बड़ा हादसा ना हो सके।











