चीन के द्वारा प्रोपेगेंडा फैलाने पर सरकार ने लिया बड़ा Action, ग्लोबल टाइम्स का ‘एक्स’ अकाउंट भारत में Block
नई दिल्ली : भारत सरकार ने चीनी राज्य-समर्थित समाचार पोर्टल ‘ग्लोबल टाइम्स’ के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को देश में प्रतिबंधित कर दिया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कार्यालय ने आदेश जारी कर कहा कि यह कदम राष्ट्रीय सुरक्षा और सुचना वातावरण की शुद्धता बनाए रखने के लिए आवश्यक था।
सरकारी आदेश में बताया गया है कि ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने पिछले माह पहलगाम हमले सहित विभिन्न घटनाओं पर एकतरफा और भड़काऊ टिप्पणियों के माध्यम से भ्रामक सूचनाएँ प्रसारित कीं, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक भावना बहकाना और वैचारिक टकराव बढ़ाना था। आदेश के मुताबिक, इस अकाउंट पर शेयर की गई कई पोस्ट में सिद्धांतहीन आरोप और मनगढ़ंत टिप्पणी पाई गई, जो सामाजिक स्थिरता को प्रभावित कर सकती थी।
पिछले हफ्ते भारत ने इसी प्रावधान का उपयोग करते हुए पाकिस्तान के आधा दर्जन सरकारी एक्स अकाउंट और कुछ बॉलीवुड कलाकारों के निजी पेजेज़ पर भी प्रतिबंध लगाया था। खुफिया एजेंसियों की रिपोर्टों को आधार मानते हुए मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि अब चीन के उस प्रचार माध्यम पर भी रोक है जो सीमा पार से निरंतर प्रोपगैंडा फैलाता आया है।









