MBD WEB NEWS

विद्या भारती पंजाब के विद्यार्थियों का आठवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

विद्या भारती पंजाब के विद्यार्थियों का आठवीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन,वंशिका ने 600 में से 597 अंक (99.50%) प्राप्त किये..

 

 

जालंधर : पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित आठवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में विद्या भारती पंजाब के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है। इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने न केवल अपने विद्यालयों का, बल्कि पूरे विद्या भारती परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। श्री ताराचंद सार्वहितकारी विद्या मंदिर, भीखी की छात्रा वंशिका ने 600 में से 597 अंक (99.50%) प्राप्त कर तीसरा रैंक हासिल किया। इसी प्रकार जॉबप्रीत कौर ने 594 अंक (99.00%) लेकर छठा रैंक प्राप्त किया।

श्री ईलम चंद सर्वहितकारी विद्या मंदिर हाई स्कूल, छोकरा की छात्रा रितिका ने 592 अंक (98.67%) के साथ आठवां रैंक प्राप्त किया। श्री हित अभिलाषी सर्वहितकारी विद्या मंदिर, बुधलाड़ा की हरमन कौर ने 590 अंक (98.33%) लेकर दसवां रैंक प्राप्त किया।

सर्वहितकारी विद्या मंदिर, हाजीपुर के रितिश सिंह तथा साधु आश्रम सर्वहितकारी विद्या मंदिर, संगरूर की मन्नत शाह ने 587 अंक (98.17%) के साथ ग्यारहवां रैंक साझा किया। चौधरी गुरदित्ता सर्वहितकारी विद्या मंदिर, भोआ के तुषार सैनी ने 587 अंक (97.83%) के साथ तेरहवां रैंक प्राप्त किया।

राणा मुंशी राम सार्वहितकारी विद्या मंदिर सरहिंद की तेजसमीत कौर ने 586 अंक (97.83%) के साथ तेरह्ववां रैंक प्राप्त किया।

श्री ताराचंद सर्वहितकारी विद्या मंदिर भीखी की नवनीत कौर तथा साधु आश्रम सर्वहितकारी विद्या मंदिर, संगरूर की माही राय ने 586 अंक (97.67%) के साथ चौदहवां रैंक प्राप्त किया। सर्वहितकारी विद्या मंदिर, बरनाला के प्रणय गर्ग और सर्वहितकारी विद्या मंदिर, तपा की नूरदीप कौर ने 585 अंक (97.50%) के साथ पंद्रहवां रैंक प्राप्त किया।

इन सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता पर विद्या भारती पंजाब के समस्त विद्यालय परिवार, अभिभावकों, प्रबंध समिति के सदस्यों एवं समस्त सहयोगी वर्ग में हर्ष का वातावरण है।

विद्या भारती पंजाब के पदाधिकारियों ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सफलता अनुशासन, परिश्रम और संस्कारयुक्त शिक्षा का परिणाम है।