MBD WEB NEWS

युद्ध नशे के विरुद्ध; कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की बड़ी कार्रवाई, 5.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

युद्ध नशे के विरुद्ध; कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की बड़ी कार्रवाई, 5.5 किलो हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार

– कमिश्नरेट पुलिस जालंधर जालंधर को नशा मुक्त बनाने के लिए वचनबद्ध

MBD NEWS जालंधर, 23 मई: पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध” अभियान के तहत नशा तस्करी पर एक और प्रहार करते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने नशा तस्करी में शामिल तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 5.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की।

विवरण सांझा करते हुए, सीपी जालंधर ने कहा कि जालंधर शहर में नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत, मामला नंबर 45 तारीख़ 22.02.2025 अंडर सेक्शन 21/29-61-85 एनडीपीएस एक्ट पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 8 कमिश्नरेट जालंधर में वांछित आरोपी रिंकू सिंह उर्फ ​​गांधी पुत्र बलकार सिंह, निवासी गाँव मुहर खीवा, जिला फाजिल्का को सेंट्रल जेल फरीदकोट से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा दी गई फर्द इन्कशाफ के अनुसार मामले में नामजद आरोपी विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की उर्फ ​​मनी पुत्र स्वर्गीय सुमीर लाल निवासी गुरु नानक नगर, गांव बहादुर, जिला फिरोजपुर और लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लक्की पुत्र मोहन सिंह निवासी गांव नवां सलेमशाह, जिला फाजिल्का को हसब जबात के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने आगे कहा कि तीनों आरोपियों के पाकिस्तान से संबंध हैं और वे पंजाब-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल है। पूछताछ के दौरान आरोपी रिंकू सिंह उर्फ ​​गांधी, विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की उर्फ ​​मनी और लवप्रीत सिंह उर्फ ​​लक्की उक्तान ने अपने कबूलनामे के अनुसार फिरोजपुर के पास से 5.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की। इस मामले में पहले से ही 3 आरोपी थे, इस प्रकार स्पेशल सेल की टीम ने ड्रग नेटवर्क को तोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

धनप्रीत कौर ने बताया कि नशा तस्करी नेटवर्क को प्रभावी ढंग से ध्वस्त करने के लिए आरोपियों के सभी संबंधों की गहराई से जांच की जा रही है।