MBD WEB NEWS

लुधियाना में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत…

 लुधियाना में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत…

 

 

लुधियाना- अमृतसर के बाद अब लुधियाना में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शराब पीने के बाद इनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि तीनों दोस्त नूरवाला रोड स्थित संन्यास नगर इलाके में ठेके से शराब खरीद कर एक खाली प्लॉट में पी थी। इसके कुछ ही देर बाद तीनों की हालत बिगड़ गई। लोगों की सूचना पर स्वजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने 40 वर्षीय रिंकू को मृत घोषित कर दिया था, जबकि उसके दोनों दोस्तों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सीएमसी रेफर कर दिया था। जिन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करने के साथ शराब ठेके को बंद करवाया दिया है। तीनों के शव का वीरवार सुबह डॉक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया और विसरा जांच के लिए खरड़ भेजा। मृतकों के स्वजन का आरोप है कि तीनों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है क्योंकि शराब पीने के बाद तीनों की सेहत बिगड़ी और मुंह से झाग निकल रही थी। वहीं, सिविल अस्पताल लुधियाना के एसएमओ डॉ. हरप्रीत सिंह ने कहा मेडिकल रिपोर्ट से ही पता चलेगा कि उनकी मौत कैसे हुई है? फिलहाल इस मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।