MBD WEB NEWS

फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से इलाके में हड़कंप, रोकी गई बिजली की सप्लाई

 फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने से इलाके में हड़कंप, रोकी गई बिजली की सप्लाई

 

जालंधर- जालंधर में स्थित एक फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद फैक्ट्री की बिजली आपूर्ती काट दी गई। यह रिसाव मकसूदां पुलिस स्टेशन के अंतर्गत रिहायशी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में हुआ है।

प्रदूषण बोर्ड के एसडीएम मनविंदर सिंह हुंदल ने इस घटना को लेकर बताया कि इस फैक्ट्री से वायु और जल प्रदूषण के बारे में हमें पहले भी रिपोर्ट मिली थी। हमें पता चला है कि यहां परीक्षण के दौरान गैस का रिसाव हुआ। फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। वहीं, श्रम विभाग के डिप्टी डायरेक्टर-फैक्ट्रीज ने बताया कि यहां अमोनिया गैस का रिसाव हुआ है। फैक्ट्री की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। 2-3 घंटे में स्थिति पर काबू पा लिया जाएगा। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस भी तैनात की गई है।