MBD WEB NEWS

ह्दयविदारक वारदात;मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के बाथरूम के डस्टबिन में मिली बच्ची की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप

ह्दयविदारक वारदात;मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच के बाथरूम के डस्टबिन में मिली बच्ची की लाश, यात्रियों में मचा हड़कंप

 

मुंबई – ट्रेन के एसी कोच से बाथरूम में पड़े कूड़ेदान में बच्ची की लाश मिलने से सनसनी मच गई। य़ह ह्दयविदारक वारदात मुंबई-कुशीनगर एक्सप्रेस में घटित हुई है। पुलिस ने ट्रेन के बाथरूम से बच्ची का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि बच्ची को पहला किडनैप किया गया उसके बाद उसकी हत्या करके शव यहां रखा गया।

वारदात की सूचना से मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) पर हड़कंप मच गया। आसपास के एरिया में तलाशी अभियान चलाया गया है और पता किया जा रहा है कि ट्रेन के इस बाथरूम की तरफ काैन काैन आया था। अनुमान के मुताबिक बच्ची की उम्र 6 साल है। बच्ची की पहचान नहीं हो सकी है इस कारण उसके परिजनों को सूचित नहीं किया जा सका।