सरकार ने लिया नेताओ की सुरक्षा के लिए लिया बड़ा फैसला, अखिलेश-मायावती समेत 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट देने की तैयारी
सुरक्षा और खुफिया इनपुट के आधार पर फैसला
बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया इनपुट के मौजूदा आकलन को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। Y कैटेगरी से लेकर Z+ सुरक्षा प्राप्त नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दिए जाने की योजना है। इनमें मंत्री संजय निषाद, नंद गोपाल नंदी समेत कई अन्य प्रमुख नेता शामिल बताए जा रहे हैं।
कई पूर्व मंत्री और विधायक भी सूची में
बुलेटप्रूफ जैकेट पाने वाले नेताओं की सूची में संगीत सोम और सुरेश राणा के नाम भी शामिल हैं। मंत्रियों और विधायकों के अलावा कुछ अन्य प्रमुख राजनीतिक नेताओं के लिए भी जैकेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
चुनावी दौरों के दौरान सुरक्षा पर विशेष फोकस
विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े नेताओं की जनसभाओं, रैलियों और चुनावी दौरों में सुरक्षा व्यवस्था सबसे अहम मुद्दों में रहती है। ऐसे में बुलेटप्रूफ जैकेट की व्यवस्था को सुरक्षा तंत्र मजबूत करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने के पीछे किसी विशेष खतरे या इनपुट को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि यह फैसला सुरक्षा एजेंसियों के आकलन और पहले से मिली सुरक्षा व्यवस्था के आधार पर एहतियातन लिया गया है।
चुनाव से पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में चुनावी गतिविधियां तेज होने के साथ ही प्रमुख राजनीतिक नेताओं की सुरक्षा पर भी प्रशासन का फोकस बढ़ गया है। खासकर उन नेताओं के लिए अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं, जिन्हें पहले से सुरक्षा कवर प्राप्त है।
इस कदम से साफ है कि चुनावी रैलियों और राजनीतिक कार्यक्रमों के दौरान वीआईपी सुरक्षा को लेकर सरकार अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।









