MBD WEB NEWS

बहबल कलां फायरिंग मामले में सुखबीर बादल को SIT का बुलावा, 11 सितंबर को होना होगा पेश

 

 

चंडीगढ़ – बहबल कलां फायरिंग मामले में एसआईटी ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को फिर से समन भेजा है। फायरिंग मामले में सुखबीर सिंह बादल से 11 सितंबर को पूछताछ की जाएगी। इससे पहले, सुखबीर सिंह बादल 20 जुलाई को एसआईटी के सामने पेश हुए थे। अब 11 सितंबर को सुखबीर सिंह बादल को पूछताछ के लिए चंडीगढ़ बुलाया गया है। वह पहले कह चुके हैं कि जब भी जांच टीम उन्हें पूछताछ के लिए बुलाएगी, वह पेश होंगे।

वहीं, इस संबंध में अकाली दल के प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार इस समय कई मुद्दों पर घिरी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार असल मुद्दों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है। कलेर ने कहा कि ऐसा करने से सरकार जनता का ध्यान असल मुद्दों से नहीं भटका सकती। उन्होंने कहा कि इस मामले में अदालत में दो तारीखों पर सरकार को झाड पड़ी है। जिसके बाद वह तलब किए गए है।