MBD WEB NEWS

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां, चप्पे चप्पे को किया जा रहा सेनीटाइज…

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां, चप्पे चप्पे को किया जा रहा सेनीटाइज…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जालंधर आगमन को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।

उनके आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस कमिश्नरेट, जालंधर ग्रामीण पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजैंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

शहर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की कमान पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह के हाथों में है। उनके नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौकों, संवेदनशील स्थानों, रेलवे स्टेशन, होटल, बस अड्डों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। पुलिस द्वारा लगातार गश्त बढ़ाई गई है तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले स्पेशल प्रोटैक्शन ग्रुप (एस.पी.जी.) की टीम भी जालंधर पहुंचेगी। एस.पी.जी. के अधिकारी स्थानीय पुलिस और प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे तथा प्रधानमंत्री के आगमन, आवागमन और कार्यक्रम स्थल की विस्तृत सुरक्षा समीक्षा करेंगे। इसके बाद अंतिम सुरक्षा रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे जिले में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब डेढ़ साल बाद दूसरी बार चंडीगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। उनका यह दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान वे जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, उनका लाभ चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब के लोगों को भी मिलेगा। इसी वजह से प्रधानमंत्री के इस दौरे को केवल चंडीगढ़ ही नहीं, बल्कि पंजाब के राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है।

मानसून के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम को बारिश से प्रभावित होने से बचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। आयोजन स्थल पर करीब 6,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस पंडाल की खासियत यह है कि बारिश होने की स्थिति में भी कार्यक्रम का आयोजन बिना किसी बाधा के किया जा सकेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से जुड़ी 5 जानकारियां

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर चंडीगढ़ में तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। चंडीगढ़ प्रशासन सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर 2 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करने जा रहा है। इसके लिए विभिन्न व्यवस्थाओं पर होने वाले खर्च का खाका भी तैयार कर लिया गया है।
  • प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए 16 और 17 जुलाई को चंडीगढ़ को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। इस दौरान ड्रोन और अन्य मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
  • प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है। वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें जारी हैं।
  • प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, राजेंद्रा पार्क में प्रधानमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की तैयारी की जा रही है। हेलीपैड क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
  • प्रधानमंत्री का सार्वजनिक कार्यक्रम पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी) में आयोजित होगा। इसके लिए 6000 वर्ग मीटर क्षेत्र में जर्मन हैंगर पंडाल तैयार किया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था तथा सड़कों की मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है।पीएम के चंडीगढ़ दौरे को लेकर चल रही तैयारियां।