पानी के लिए एक बार फिर से भारत के सामने गिड़गिड़ा रहा है पाकिस्तान, 4 बार लिख चुका है लेटर
भारत के सिंधु जल समझौते पर रोक लगाने के बाद पाकिस्तान की हालत खराब हो गई है. पाकिस्तान जल संकट की कगार पर आ गया है. पानी के लिए भारत के सामने पाकिस्तान गिड़गिड़ा रहा है और अब तक भारत को 4 बार पत्र लिख चुका है. पाकिस्तान को चिंता है कि भारत के फैसले से पाकिस्तान
भारत के सिंधु जल समझौता को स्थगित करने के कदम का पाकिस्तान में बुरा असर हो रहा है. भारत के इस कदम के बाद अब पाकिस्तान जल संकट की कगार पर है. जहां पाकिस्तान अब तक गले तक कर्ज में डूबा हुआ है, वहीं अब पानी की किल्लत ने उसकी मुश्किल और भी बढ़ा दी है.
सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान लगातार भारत से गुहार लगा रहा है. सिंधु जल समझौते को स्थगित करने के भारत सरकार के फैसले के बाद से पाकिस्तान 4 पत्र भारत सरकार को लिख चुका है. इन पत्रों के माध्यम से पाकिस्तान ने भारत सरकार से गुहार लगाई है कि समझौते को स्थगित करने पर भारत पुनर्विचार करें. पाकिस्तान ने ये भी कहा कि वो समझौते पर बातचीत करने को तैयार है. पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने भारत के जल शक्ति मंत्रालय को पत्र लिखा
दरअसल, पाकिस्तान को चिंता है कि भारत के फैसले से पाकिस्तान में रबी की फसल पर बहुत बुरा असर पड़ेगा. सूत्रों के अनुसार, नियम के मुताबिक यह पत्र विदेश मंत्रालय भेज दिया गया है. लेकिन, भारत को पाकिस्तान की गुहार से कोई हमदर्दी नहीं है.








