MBD WEB NEWS

डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना रशीद पर की TV स्टूडियो में हमला, जमकर मारे थप्पड़, देखें- VIDEO

डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना रशीद पर की TV स्टूडियो में हमला, जमकर मारे थप्पड़, देखें- VIDEO

 

नई दिल्ली- मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव पर टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीद की न्यूज रूम के टीवी स्टूडियो में पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार ये वीडियो नोएडा के एक न्यूज रूम के टीवी स्टूडियो का है। वीडियो में आप देख सकते है कि कुछ लोग सामने से आते हैं और मौलाना को घेर लेते हैं। इससे पहले मौलाना साजिद रशीद कुछ समझ पाते सपा कार्यकर्ताओं ने थप्पड़ों की बरसात कर देते है। पिटाई करने वाले इन कार्यकर्ताओं के नाम सपा अधिवक्ता सभा का राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह भाटी, सपा छात्रसभा का जिलाध्यक्ष मोहित नागर, छात्रसभा का प्रदेश सचिव प्रशांत भाटी हैं। इन कार्यकर्ताओं का कहना है कि वह अपनी राष्ट्रीय नेता का अपमान सहन नहीं कर सकते। इसलिए उन लोगों ने मौलाना साजिद रशीद को अपमान करने की सजा दी है।

 

 

बता दें कि मौलाना ने कुछ दिन पहले सासंद डिंपल यादव के पहनावे को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी थी, जिसके चलते राजनीतिक घमासान के बाद पिटाई का मामला सामने आया है। मौलाना साजिद रशीद ने सपा सांसद द्वारा एक मस्जिद का दौरा किए जाने के दौरान पहने गए कपड़ों पर टिप्पणी की थी। डिंपल यादव के मस्जिद में जाने के फोटो-वीडियो सामने आए तो मौलाना ने कहा- मैं एक फोटो दिखाता हूं, जिसे देखकर शर्मा जाएंगे। मैं किसी का नाम नहीं लेता लेकिन सभी जानते हैं, जो मोहतरमा उनके साथ थीं वो तो अपने मुस्लिम पहनावे में थीं। उनका सिर ढका हुआ था। दूसरी मोहतरमा थीं डिंपल यादव। उनकी पीठ का फोटो देख लीजिए, नंगी बैठी हैं।