*जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत सिंह वालिया एवं उनकी धर्मपत्नी IAS अधिकारी तानिया बैंस दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पधारे..
MBD NEWS (सुमेश शर्मा) जालंधर के डिप्टी कमिश्नर वरजीत सिंह वालिया एवं उनकी धर्मपत्नी तानिया बैंस, IAS अधिकारी, ने दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, नूरमहल पधारे। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की विभिन्न सामाजिक, पर्यावरणीय एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का अवलोकन किया।
इस दौरान दंपति ने संस्थान परिसर में स्थित प्रमुख प्रकल्पों का भ्रमण किया और उन्होंने दिव्य सरोवर का भ्रमण किया और इसके प्राकृतिक संरक्षण, जल-संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कामधेनु गौशाला का दौरा कर गौसेवा एवं पशु संरक्षण के लिए संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा तथा गौशाला की व्यवस्थाओं एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी ली। इसके उपरांत दंपति ने दिव्य दर्शन भवन का भी भ्रमण किया।
पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए श्री वरजित सिंह वालिया एवं सुश्री तानिया बैंस ने आश्रम परिसर में पौधारोपण भी किया। यह पौधारोपण संस्थान के ‘संरक्षण’ पर्यावरण अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर उन्होंने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण और समाज के कल्याण के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयासों में जनभागीदारी को बढ़ावा देना समय की आवश्यकता है।








