MBD WEB NEWS

जानें किस जगह पर पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर खाक हुआ कोच; यात्रियों में हड़कंप.

जानें किस जगह पर पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, पूरी तरह जलकर खाक हुआ कोच; यात्रियों में हड़कंप..

 

 

सहरसा  : बिहार के सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) के इंजन से जुड़े एक कोच में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। घटना के समय ट्रेन में यात्री सवार थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, जिस कोच में आग लगी थी, वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

असिस्टेंट फायर ऑफिसर निरंजन कुमार ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि रेलवे इंजन में आग लगी है। सूचना मिलते ही सहरसा फायर स्टेशन से एक फोम टेंडर और एक वॉटर टेंडर मौके पर भेजा गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।”

वहीं, ट्रेन में सवार एक यात्री ने बताया कि सुबह करीब 3:40 बजे सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ट्रेन में आग लग गई। घटना के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि उन्हें सहरसा जाना था, लेकिन आग लगने के बाद सभी यात्री करीब दो घंटे तक स्टेशन पर फंसे रहे, जिससे उन्हें भारी असुविधा हुई।