जानें किस जगह पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट
अमृतसर : अमृतसर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ई-मेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। एहतियातन कार्यालय परिसर की जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं, पुलिस ने धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने और इसके पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, ई-मेल के जरिए पुलिस कमिश्नर कार्यालय को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया और संभावित खतरे को देखते हुए चेकिंग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की गई।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए ई-मेल से जुड़े तकनीकी पहलुओं और अन्य जरूरी जानकारियों की जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि धमकी वास्तविक थी या किसी ने दहशत फैलाने के इरादे से ई-मेल भेजा था। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां सामने आ सकेंगी।











