केदारनाथ जा रहे बड़ासु के पास क्रिस्टल हेलीकॉप्टर की हाईवे पर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे सवार
रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से बड़ी खबर सामने आई है। बड़ासु के पास क्रिस्टल हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इसमें बैठे बच्चे और लोग बाल-बाल बच गए। इस दाैरान एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम की ओर जा रहा था, लेकिन रास्ते में आपात स्थिति के कारण पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को बडासू के पास सुरक्षित सड़क पर उतारा।
सीईओ यूकाडा सोनिका ने जानकारी दी कि क्रिस्टल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलिकॉप्टर ने यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़क पर एहतियातन लैंडिंग की।किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बता दें, मई 2025 में केदारनाथ धाम में लैंडिंग के समय हेली एम्बुलेंस हादसे का शिकार हो गई थी। वो हेली एंबुलेंस ऋषिकेश एम्स की थी, जोकि ऋषिकेश से केदारनाथ जा रही थी।










