सिद्धू मूसेवाला के पिता ने की गोल्डी बराड़ पर सरकार से दो करोड़ ईनाम रखने की मांग, पढें पूरी खबर…
मानसाः मशहूर पंजाबी गायब सिद्धूमूसेवाला के पिता ने पंजाब सरकार से सिद्धू के हत्यारे गोल्डी बराड़ पर दो करोड़ रुपए का ईनाम रखने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह खुद अपनी जमीन बेचकर सरकार को दो करोड़ रुपए देंगे। वहीं उन्होंने पंजाब सरकार पर भी सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि बलकौर सिंह आज अमृतसर में एक गुरुद्वारा साहिब के एक समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।
मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को अमृतसर पहुंचे सिद्धू के पिता ने संबोधित करते हुए पंजाब सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकड़ने वाले के लिए ईनाम रखने की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि गोल्डी बराड़ को पकड़ने वाले के लिए सरकार 2 करोड़ का ईनाम रखे और इस ईनाम की राशि वह खुद सरकार को अपनी जेब से देंगे। उन्होंने कहा कि चाहे उन्हें अपनी जमीन ही क्यों न बेचनी पड़े वह सरकार को 2 करोड़ रुपए देंगे।
इस दौरान बलकौर सिंह ने सरकार पर सवाल उठाए हैं कि अभी तक गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाही क्यों नहीं की गई। पंजाब की जवानी को गैंगस्टरों के हवाले किया हुआ है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुरक्षा की जरूरत नहीं है बस गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार किया जाए।








Leave a Reply